Tuesday, April 15, 2014

કરામાતે ઉસ્માને ગની


કરામાતે ઉસ્માને ગની

Download  (pdf)

 

 

Language : - Gujarati 
અમીરુલ મુઅમિનીન હઝરતે સય્યિદુના ઉસ્માને ગની 
કા મુખ્તસર તઆરુફ ઔર આપ કે દીગર વાકિઆત

 

 

 

Monday, April 14, 2014

અબ્લક ઘોડે સુવાર

અબ્લક ઘોડે સુવાર
               Download (pdf)

Author
Ameer-e-Ahl-e-Sunnat
Language
Gujarati

सत्य धर्म भाषा: हिन्दी

सत्य धर्म
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
: सत्य धर्मः इस पुस्तक में हर बुद्धिमान पुरूष और नारी को अपने महान सृष्टा सर्वसंसार के पालनहार को पहचानने और उसके दर्शाए हुए सत्य मार्ग पर चलने का निमंत्रण दिया गया है। क्योंकि उसी के अंदर लोक और परलोक में कल्याण, भलाई, मोक्ष और सफलता है। यह सत्य मार्ग अल्लाह का वह धर्म है जिसे उसने सर्व मानव जाति के लिए चयन किया है, जिसके अतिरिक्त वह किसी से कोई अन्य धर्म स्वीकार नहीं करेगा। यह सत्य धर्म ऐसे गुणों, सिद्धांतों और निर्देशों से विशिष्ट हैं जो उसे एक संपूर्ण सर्व-व्यापी धर्म बना देते हैं जो किसी भी स्थान और समय के लिए योग्य है। इसी तरह सत्य धर्म के खोजियों को इस बात से सावधान किया गया है कि वे उन लोगों की बातों या कृत्यों पर ध्यान न दें जो इस्लाम के स्वच्छ चेहरे को मलिन और विकृत करने वाले हैं ; चाहे वे भ्रष्ट अक़ीदे वाले, या धर्म से आज़ाद पापी, या कर्तव्यों के पालन में आलस्य करने वाले मुसलमान हों, या इस्लाम के दुश्मन यहूदी, ईसाई इत्यादि हों। क्योंकि ये उसके सत्य को स्वीकारने के मार्ग में रूकावट बन सकते है।

इस्लामी अक़ीदा क़ुरआन और हदीस की रोशना में भाषा: हिन्दी

इस्लामी अक़ीदा क़ुरआन और हदीस की रोशना में
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
: इस्लामी अक़ीदा क़ुरआन और हदीस रोशनी मेः प्रस्तुत पुस्तक इस्लामी अक़ीदा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित है, जिनका क़ुरआन और हदीस की रोशनी में उत्तर दिया गया है। चुनांचे इसमें इस्लाम व ईमान का अर्थ, तौहीद की क़िस्में और उसके लाभ, ला इलाहा इल्लल्लाह का अर्थ और उसकी शर्तें, अमल के क़बूल होने की शर्तो, शिर्क अक्बर की क़िस्में और और उसके नुक़सानात, वसीला और शफाअत मांगने के प्रावधान का उल्लेख किया गया है।

इस्लाम और विज्ञान भाषा: हिन्दी

इस्लाम और विज्ञान
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
: इस्लाम के अनुयायी मुसलमानों का मानना है कि कुर्आन करीम अल्लाह का वचन – कलाम – है, जिसे उसने वह्य –प्रकाशना- के माध्यम से अपने अंतिम संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अवतिरत किया है, जिसमें रहती दुनिया तक सर्व मानवजाति के लिए मार्ग दर्शन और निर्देश मौजूद है। चूँकि क़ुर्आन का संदेश सभी समय और स्थानों के लिए है, इसलिए इसे हर युगीन समानता के अनुसार होना चाहिये, तो क्या क़ुरआन इस कसौटी पर पूरा उतरता है ? प्रस्तुत शोध-पत्र में मुसलमानों के इस विश्वास का वस्तुगत विश्लेषण पेश किया गया है, जो क़ुर्आन के वह्य –ईश्वरवाणी- द्वारा अवतरित होने की प्रामाणिकता को वैज्ञानिक अनुसंधान के आलोक में स्थापित करती है। क़ुर्आन स्वयं एक चमत्कार है जिसने सर्व संसार वालों को चुनौती दी है कि यदि उन्हें इसके बारे संदेह है तो वे सब मिलकर उसके समान एक सूरत (कुछ छंद) ही लाकर दिखाएं ! और अभी भी यह चुनौती पुनर्जीवन के दिन तक बरकरार है। इसी प्रकार क़ुर्आन ने अनेक वैज्ञानिक वास्तविकताओं और तथ्यों की ओर संकेत किया है जिन्हें आधुनिक विज्ञान ने वर्तमान समय में शत प्रतिशत यथार्थ सिद्ध किया है और उनकी पुष्टि की है। यह सब दर्शाता है कि कुर्आन अल्लाह सर्वशक्तिमान द्वारा अवतरित एक सत्य चमत्कारीय ग्रंथ है जिसे समस्त मानव जाति के मार्गदर्शन और कल्याण के लिए अवतरित किया गया है।
यह इ-बुक हिन्दी बलागर उमर केरानवी साहब का सुप्रयास है।

मानवता का संदेश भाषा: हिन्दी

मानवता का संदेश
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
स पुस्तिका में यह उल्लेख किया गया है कि समस्त मानवीय धर्मों में मानवता और नैतिकता सम्बन्धी शिक्षाओं का वर्णन है, तथा विशेष रूप से इस्लाम धर्म के मूल ग्रंथ दिव्य कुरआन की अमृत वाणियों और मानवता उपकारक पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के मधुर सन्देशों में इसका व्यापक और स्पष्ट वर्णन हुआ है, स्वयं पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम इसके सर्वप्रथम और महान आदर्श नमूना थे, आपके बाद आपके उत्तराधिकारियों ने भी अपने व्यवहार से इसका प्रचार किया।
अतः आज एक ऐसे समय में, जबकि मानव जाति, मानवता और नैतिकता खो देने के कारण, चारों ओर अशान्ति, अव्यवस्था, पारस्परिक घृणा, द्वेष, और अनैतिकता का शिकार है - इस बात की आवश्यकता बढ़ जाती है कि इस्लाम धर्म की मानवता, नैतिकता, उसके गुणों, सिद्धांतों, तर्कसिद्ध शिक्षाओं को प्रस्तुत व प्रदर्शित किया जाये ताकि उनका अनुसरण करके मानव अपना कल्याण कर सके और लोक परलोक में सौभाग्य से लाभान्वित हो।
यह पुस्तिका इसी बात का आमंत्रण देती है

पैग़म्बरे-इस्लाम एक आदर्श चरित्र भाषा: हिन्दी

पैग़म्बरे-इस्लाम एक आदर्श चरित्र
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf) :
इस्लाम के पैगंबर - एक आदर्श चरित्र
इस पुस्तिका में इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के (अपने सर्वशक्तिमान पालनहार और लोगों के साथ) व्यवहार के कुछ नमूने प्रस्तुत किए गए हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि आपका जीवन मानव चरित्र का आदर्श नमूना था। तथा इन घटनाओं से व्यावहारिक रूप से हमें यह सबक़ मिलता है कि मनुष्य अल्लाह का बंदा है, और उसे हर हाल में अल्लाह का बंदा बनकर रहना चाहिए। उसके दिल में अल्लाह का अैर उसकी आखिरत का तूफान बरपा रहे, दुनिया की सारी चीज़ उसे अल्लाह की याद दिलाए, दुनिया में कोई भी मामला करते समय कभी यह न भूले कि सभी चीज़ों का अंजाम अल्लाह के हाथ में है, नरक का डर उसे इनसानों के प्रति विनम्र बना दे और स्वर्ग का शौक़ उसकी निगाह में दुनिया को अर्थहीन कर दे - यह है मानव चरित्र का वह नमूना जो अल्लाह के पैगंबर ने अपने कर्म से हमें बताया है।

सच्चा रास्ता भाषा: हिन्दी

सच्चा रास्ता
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
: इसमें कोई संदेह नहीं कि यह दुनिया नश्वर है, और परलोक का जीवन ही सदैव बाक़ी रहने वाला और मनुष्य का स्थायी घर है। यह सांसारिक जीवन मात्र एक परीक्षा और परलोक की तैयारी और उसकी खेती है। तथा लोक और परलोक की सफलता और सौभाग्य प्राप्त करने का एकमात्र रास्ता वह सीधा मार्ग है जिसे हमारे संदेष्टा मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम लेकर आए हैं। अतः जो व्यक्ति इस पर चलेगा वह सफल होगा और जो उससे उपेक्षा करेगा वह घाटे में रहेगा। इस पुस्तिका में उसी रास्ते का निर्देशन किया गया है।

: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पति के रूप में

: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पति के रूप में
               Download (pdf)
: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पति के रूप में : अल्लाह सर्वशक्तिमान ने अपने ईश्दूत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को अपने संदेश के प्रसार के लिए चुनकर उन्हें सर्व मानवजाति के लिए उनके सभी मामलों में आदर्श बना दिया, और हमें सूचित कर दिया कि हमारे लिए पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अंदर सर्वश्रेष्ठ नमूना है। चुनाँचि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अल्लाह के संदेश को पहुँचाने का कर्तव्य अच्छी तरह पूरा कर दिया, और हमारे लिए अल्लाह तथा विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ अपने व्यवहार का सबसे बेहतरीन और अनूठा नमूना पेश किया। उन्हीं में से एक पहलू अपनी पत्नियों के साथ व्यवहार और रहन-सहन भी है, जिसमें आप एक अनुपम और अद्वितीय थे। इस विषय में आपका कथन है: “तुम में श्रेष्ठतम वह व्यक्ति है जो अपने परिवार के लिए श्रेष्ठतम हो और मैं अपने परिवार के लिए तुम में श्रेष्ठतम हूँ।” अतः जो व्यक्ति वैवाहिक सौभाग्य के अर्थ का आभास करना चाहता है, वह इस बात की जानकारी करे कि पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपनी पत्नियों के साथ किस तरह व्यवहार करते थे और उसे अपने वैवाहिक जीवन में लागू करे।

दिन और रात की हज़ार सुन्नतें भाषा: हिन्दी

दिन और रात की हज़ार सुन्नतें
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
: एक मुसलमान के लिए सर्वश्रेष्ठ और अति महत्वपूर्ण बातों में से हैं कि वह अपने दैनिक जीवन में सभी मामलों के अंदर पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की सुन्नतों (मार्गदर्शन और तरीक़े) का पालन करे। यह इस बात का लक्षण है कि आदमी अल्लाह से प्यार करता है, तथा इसके फलस्वरूप अल्लाह सर्वशक्तिमान उसे अपने प्यार से सम्मानित करता है ! अतएव, प्रस्तुत पुस्तिका में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के दैनिक जीवन से एक हज़ार से अधिक सुन्नतों का उल्लेख किया गया है जिनका आसानी से पालन किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक मुस्लिम के लिए शोभित है कि इन सुन्नतों की जानकारी प्राप्तकर अपने दैनिक जीवन में इनका पालन करे।

: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पति के रूप में

: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पति के रूप में
               Download (pdf)
: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पति के रूप में : अल्लाह सर्वशक्तिमान ने अपने ईश्दूत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को अपने संदेश के प्रसार के लिए चुनकर उन्हें सर्व मानवजाति के लिए उनके सभी मामलों में आदर्श बना दिया, और हमें सूचित कर दिया कि हमारे लिए पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के अंदर सर्वश्रेष्ठ नमूना है। चुनाँचि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने अल्लाह के संदेश को पहुँचाने का कर्तव्य अच्छी तरह पूरा कर दिया, और हमारे लिए अल्लाह तथा विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ अपने व्यवहार का सबसे बेहतरीन और अनूठा नमूना पेश किया। उन्हीं में से एक पहलू अपनी पत्नियों के साथ व्यवहार और रहन-सहन भी है, जिसमें आप एक अनुपम और अद्वितीय थे। इस विषय में आपका कथन है: “तुम में श्रेष्ठतम वह व्यक्ति है जो अपने परिवार के लिए श्रेष्ठतम हो और मैं अपने परिवार के लिए तुम में श्रेष्ठतम हूँ।” अतः जो व्यक्ति वैवाहिक सौभाग्य के अर्थ का आभास करना चाहता है, वह इस बात की जानकारी करे कि पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम अपनी पत्नियों के साथ किस तरह व्यवहार करते थे और उसे अपने वैवाहिक जीवन में लागू करे।

नये मुस्लिम के लिए रहनुमा किताब भाषा: हिन्दी

नये मुस्लिम के लिए रहनुमा किताब
भाषा: हिन्दी
नये मुस्लिम के लिए रहनुमा किताबः इस पुस्तक में संक्षेप के साथ इस्लाम की परिभाषा, ईमान एवं इस्लाम के स्तंभों का उल्लेख करते हुए पवित्रता हासिल करने के प्रावधान तथा नमाज़ पढ़ने के तरीक़े का वर्णन विशेषकर जुमा की नमाज़ का उल्लेख किया गया है। इसी तरह इस किताब में पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की संक्षिप्त जीवनी, सूरतुल फातिहा और क़ुर्आन की अन्य दस छोटी सूरतों का उच्चारण औ उनके अर्थ का अनुवाद प्रस्तुत किया गया है। तथा इस किताब के अंत में कुछ महत्वपूर्ण दुआओं, इस्लामी आदाब (शिष्टाचार) और पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की प्यारी बातों का कुछ अंश प्रस्तुत किया गया है।
               Download (pdf)

क़ुरआन मजीद का आसान हिंदी अनुवाद भाषा: हिन्दी

क़ुरआन मजीद का आसान हिंदी अनुवाद
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)

संक्षिप्त विवरण: आसान हिंदी तर्जुमाः यह क़ुरआन मजीद के अर्थ का आसान हिंदी अनुवाद है जिसे उसके उर्दू अनुवाद से हिंदी लिपि में परिवर्तित किया गया है। इसकी विशेषता यह है कि प्रत्येक शब्द का उसके नीचे अलग अलग अनुवाद दिया गया है, तथा साइड में पूरी आयत का आसान अनुवाद भी दिया गया है। अरबी भाषा न जानने वालों के लिए क़ुरआन के अर्थ को समझने में यह सहायक सिद्ध हो सकता है।

नमाज़ियों के लिए तीस शुभसूचनायें क़ुरआन व हदीस के प्रकाश में

नमाज़ियों के लिए तीस शुभसूचनायें क़ुरआन व हदीस के प्रकाश में
               Download (pdf)
ला इलाहा इल्लल्लाह व मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह की गवाही के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य एक मुसलमान पर लागू होता है वह पाँच समय की नमाज़ों की पाबंदी है, नमाज़ - कुफ्र व शिर्क और मुसलमान व्यक्ति के बीच अंतर है, नमाज़ - इस्लाम और नास्तिकता के बीच फर्क़ है, नमाज़ ही के बारे में परलोक के दिन सबसे पहले प्रश्न किया जायेगा, नमाज़ ही नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के जीवन के अंतिम क्षणों की वसीयत है, इसके अतिरिक्त यह इसकी पाबंदी करनेवालों के लिए अपने अंदर बहुत सारी विशेषताएं, शुभसूचनाएं और बशारतें रखती है, जो एक मुसलमान को इस पर कार्यबद्ध रहने की प्रेरणा देती हैं। इस लेख में नमाज़ की विशेषताओं से संबंधित कुछ महान शुभसूचनायें, बशारतें प्रस्तुत की गई हैं।

नोबल कुरान हिन्दी अनुवाद के साथ

नोबल कुरान हिन्दी अनुवाद के साथ
               Download (pdf)

सच्चाई की कसौटी भाषा: हिन्दी

सच्चाई की कसौटी
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)

लेख: मुहम्मद फ़ारूक़ खाँ
अनुवादक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह - शैख उज़ैर शम्स
संक्षिप्त विवरण: यह पुस्तिका सहायक है उन गैर मुस्लिम और मुसलमानों के लिए जो ज्ञान की कमी और मीडिया के गलत प्रचार के कारण इस्लाम को सही तरीक़े से नहीं समझ पाते और संदेहों के शिकार बने रहते हैं। इसी तरह इस पुस्तिका में गैर मुस्लिम और मुसलमानों के ज़ेहन व दिमाग में जो सवाल उठते हैं और उन सवालों के जवाब न तो मुसलमानों को पता होते हैं, और न ही वे गैर मुसलमानों को उन सवालों के जवाब दलील से दे पाते हैं, उन सवालों के जवाबात कुरआन व हदीस के प्रमाणों से दिए गए हैं।
वृद्धि की तिथि: 2013-01-30

अपने बच्चे को पैगंबर की कहानी सुनायें भाषा: हिन्दी

अपने बच्चे को पैगंबर की कहानी सुनायें
भाषा: हिन्दी
               Childhood
              Download (pdf)
               Young Life
               Download (pdf)
अपने बच्चे को पैगंबर की कहानी सुनायें:
इस पुस्तिका में हमारे प्रिय पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के बचपन से संबंधित कहानियों का एक समूह प्रस्तुत किया गया है, जिन्हें बच्चों को सुनाना उचित है।.
इस पुस्तिका में हमारे प्रिय पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की किशोरावस्था से संबंधित कहानियों का एक समूह प्रस्तुत किया गया है, जो बच्चों को सुनाना उचित है।.
वृद्धि की तिथि: 2013-04-30

अल्लाह सर्वशक्तिमान का सम्मान और उसे गाली देनेवाले का हुक्म भाषा: हिन्दी

अल्लाह सर्वशक्तिमान का सम्मान और उसे गाली देनेवाले का हुक्म
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
लेख: अब्दुल अज़ीज़ बिन मरज़ूक़ अत्तरीफ़ी
अनुवादक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
के प्रकाशन से: इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
संक्षिप्त विवरण: अल्लाह सर्वशक्तिमान और उसकी महानता व महिमा से अनभिज्ञ कुछ अवा के यहाँ अल्लाह को गाली देना, बुरा भला कहना और उसे ऐसे शब्दों और गुणों से नामित करना मशहूर हो चुका है जिनका चर्चा करना या उन्हें सुनना एक मुसलमान के लिए बहुत दुलर्भ होता है। और कभी तो इसे ऐसे लोग कहते हैं जो अपने आपको मुसलमान समझते हैं, इसलिए कि वे शहादतैन यानी ला इलाहा इल्लल्लाह और मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह का इक़रार करते हैं। कभी तो कुछ नमाज़ियों से भी ऐसा हो जाता है, और शैतान उनकी ज़ुबानों पर इसे जारी कर देता है। और उनमें से कुछ को शैतान यह पट्टी पढ़ाया है कि वे उसके अर्थ को मुराद नहीं लते हैं, और न ही उससे अपने पैदा करनेवाले का अवमान करना चाहते हैं, तथा उन्हें यह समझाया है कि यह बेकार (तुच्छ) बातों में से है जिस पर ध्यान नहीं दिया जाता! इसी कारण उन्हों ने इसमें लापरवाही से काम लिया है! इस पत्रिका में इस मामले की गंभीरता को बयान किया गया है।
वृद्धि की तिथि: 2013-03-31

रमज़ान के रोज़े और उसके क़ियाम (तरावीह) की फज़ीलत

रमज़ान के रोज़े और उसके क़ियाम (तरावीह) की फज़ीलत
               Download (pdf)
भाषा: हिन्दी
लेख: अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन बाज़
अनुवादक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
के प्रकाशन से: इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
संक्षिप्त विवरण: प्रस्तुत पुस्तिका में रमज़ान के रोज़े और उसके क़ियाम (तरावीह) की फज़ीलत, तथा उसके अंदर नेक कामों द्वारा एक दूसरे से आगे बढ़ने की फज़ीलत से संबंधित कुछ नसीहतें हैं, साथ ही कुछ ऐसे महत्वपूर्ण अहकाम का वर्णन है जो कुछ लोगों पर गुप्त रह जाते हैं।
वृद्धि की तिथि: 2013-08-05

Saturday, April 12, 2014

पादरियों ने अपनाया इस्लाम

पादरियों ने अपनाया इस्लाम
               Download (pdf)
हिन्दी
लेख: मुहम्मद चाँद
संशोधक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
संक्षिप्त विवरण: इस किताब में दुनियाभर के ग्यारह ईसाई पादरियों और धर्मप्रचारकों की दास्तानें हैं जिन्होंने इस्लाम अपनाया। गौर करने वाली बात यह है कि ईसाईयत में गहरी पकड़ रखने वाले ये ईसाई धर्मगुरू आखिर इस्लाम अपनाकर मुसलमान क्यों बन गए ? आज जहाँ इस्लाम को लेकर दुनियाभर में गलतफ़हमियां हैं और फैलाई जा रही हैं, ऐसे में यह किताब मैसेज देती है कि इस्लाम वैसा नहीं है जैसा उसका दुष्प्रचार किया जा रहा है।
वृद्धि की तिथि: 2013-08-09

इस्लाम के सिद्धान्त और उसके मूल आधार

इस्लाम के सिद्धान्त और उसके मूल आधार
               Download (pdf)
हिन्दी
लेख: मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह बिन सालेह अस-सुहैम
अनुवादक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
संक्षिप्त विवरण: इस पुस्तक में इस्लाम और उसके स्तंभों को परिभाषित करते हुए तथा कुछ अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए, संक्षेप में इस्लाम का परिचय प्रस्तुत किया गया है। चुनाँचे सबसे पहले संक्षेप में ब्रह्माण्ड की रचना, उसकी रचना की तत्वदर्शिता, मनुष्य की रचना और उसका सम्मान, महिला का स्थान, मनुष्य की पैदाइश की हिक्मत, मनुष्य को धर्म की आवश्यकता, सच्चे धर्म का मापदंड, धर्मों के प्रकार, वर्तमान धर्मों की स्थिति, नबूवत (ईश्दूतत्व) की वास्तविकता, नबूवत की निशानियाँ, मानव जाति को संदेष्टाओं की ज़रूरत, आख़िरत, रसूलों की दावत के नियम एवं सिद्धांत, अनन्त सन्देश, खत्मे नबूवत का वर्णन किया है। फिर इस्लाम और उसके स्तंभो को परिभाषित करते हुए, धर्म की श्रेणियों और इस्लाम धर्म की कुछ अच्छाईयों का उल्लेख किया गया है।
वृद्धि की तिथि: 2013-12-01

स्थायी समिति के फतावा से अक़ीक़ा के बारे में बीस फत्वे भाषा: हिन्दी

स्थायी समिति के फतावा से अक़ीक़ा के बारे में बीस फत्वे
भाषा: हिन्दी

               Download (pdf)
लेख: एहसान अल-उतैबी
अनुवादक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह
के प्रकाशन से: इस्लामी आमन्त्रण एंव निर्देश कार्यालय रब्वा, रियाज़, सऊदी अरब
संक्षिप्त विवरण: नवजात शिशु का आगमन मनुष्य के लिए एक अपार खुशी का अवसर होता है। इस अवसर को लोग अपनी-अपनी परंपराओं और रीतियों के अनुरूप विभिन्न प्रकार से मनाते और हर्ष व उल्लास का प्रदर्शन करते हैं। इस्लाम धर्म में नवजात शिशु के विशेष प्रावधान हैं, जिनमें से एक यह है कि जिस व्यक्ति को अल्लाह ने इस नेमत से सम्मानित किया है, वह अल्लाह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उसकी निकटता के तौर पर अक़ीक़ा करे। अक़ीक़ा के क्या प्रावधान हैं ? उसके कौन-कौनसे मुद्दे हैं ? तथा इसी विषय से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बातें इस पुस्तिका में प्रस्तुत की गई हैं।
वृद्धि की तिथि: 2013-12-11
संक्षिप्त लिंक: http://IslamHouse.com/450564
यह शीर्षक विषय के एतिबार से निम्नलिखित वर्गीकरण के अंतर्गत वर्गीकृत है :
नवजात और अक़ीक़ा
यह कार्ड निम्नलिखित भाषाओं में अनुवादित है : अरबी

;Slam ke Arkan भाषा: हिन्दी

Slam ke Arkan
भाषा: हिन्दी
               Download (pdf)
लेख: प्रधान कार्यालय वैज्ञानिक अनुसंधान, मदीना इस्लामी यूनिवर्सिटी
के प्रकाशन से: जामिया इस्लामिया, मदीना मुनव्वरह की वेब्साईट
संक्षिप्त विवरण: ;Slam ke Arkan
वृद्धि की तिथि: 2014-01-05
संक्षिप्त लिंक: http://IslamHouse.com/453070
यह शीर्षक विषय के एतिबार से निम्नलिखित वर्गीकरण के अंतर्गत वर्गीकृत है :
इस्लाम और ईमान के स्तंभ
यह कार्ड निम्नलिखित भाषाओं में अनुवादित है : अरबी

क़ुरआन करीम में भ्रूण के विकास के चरणों के बारे में वैज्ञानिक तथ्य भाषा: हिन्दी

क़ुरआन करीम में भ्रूण के विकास के चरणों के बारे में वैज्ञानिक तथ्य
               DOWNLOAD (pdf)
भाषा: हिन्दी
लेख: ज़ाकिर नायिक
संशोधक: अताउर्रहमान ज़ियाउल्लाह

संक्षिप्त विवरण: इस युग में विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक पुनर्जागरण देखा गया है। उन्हीं क्षेत्रों में से एक भ्रूण विज्ञान और मानव रचना के चरणों के ज्ञान से संबंधित क्षेत्र है। जिसके बारे में पहले ज़माने में जानकारी बहुत सीमित और अटकलों और मानसिक कल्पनाओं पर आधारित थी। यहाँ तक कि जब पिछली सदी में विज्ञान के क्षेत्र में विकास हुआ, तो इसके बारे में आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर आधारित सटीक वर्णन सामने आया। जिससे यह भी स्पष्ट हो गया कि पिछले ज़माने में इसके बारे में कितना भ्रम पाया जाता था।
लेकिन इसके बावजूद, हम अल्लाह की किताब क़ुरआन करीम में चौदह सौ साल पहले से ही इसके बारे में स्पष्ट बयान देखते हैं। यही नहीं बल्कि क़ुरआन करीम ने मानव रचना के सभी चरणों का उल्लेख किया है और प्रत्येक चरण का एक विशिष्ट नाम रखा है, और उसमें होनेवाले महत्वपूर्ण बदलाव का वर्णन किया है।
वृद्धि की तिथि: 2014-02-11